{"_id":"61537bfe8ebc3e62931b04c1","slug":"municipal-corporation-team-removed-the-encroachment-meerut-news-mrt5583413179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया
मेरठ। नगर निगम प्रवर्तन दल ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल की टीम लेखपाल कुंवरपाल और शक्ति सिंह के नेतृत्व में गढ़ रोड स्थित सम्राट हैवेंस पर पहुंची। सड़क पर लगे बोर्ड हटवाए और यहां खड़े वाहनों को हटवाया।
मार्ग पर निजी अस्पताल के सामने जेसीबी से स्लैब तोड़ दिया। टीम को हलके विरोध का भी सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने हर जगह से अतिक्रमण हटाने की मांग की। टीम ने आश्वासन दिया कि सड़क की दूसरी पटरी से भी शीघ्र ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
इस दौरान टीम ने अस्पताल के बाहर लगे एक साइन बोर्ड को भी तोड़ डाला। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। लोकप्रिय अस्पताल संचालकों को सड़क पर वाहन पार्किंग न चलाने की चेतावनी दी। शक्ति सिंह ने कहा कि पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन दल में प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, जितेंद्र पाल सिंह, मुनेंद्र कुमार, रुपेश तोमर, धीरज कुमार, जितेंद्र तोमर, यशपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, अनिल भड़ाना शामिल रहे।
विज्ञापन
30 सितंबर तक खोखे हटाने की चेतावनी
नई सड़क किनारे नगर निगम की खसरा संख्या 6041 की भूमि पर खोखे रखकर किए गए अतिक्रमण को 30 सितंबर तक स्वयं ही हटाने की चेतावनी दी गयी। टीम ने कहा कि लोगों ने स्वयं खोखे नहीं हटाए तो बुलडोजर चलाया जाएगा।