फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation should provide information to all councilors

नगर निगम सभी कार्यों की पार्षदों को दे जानकारी - भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने नगरायुक्त को कई बिंदुओं को लेकर मांग पत्र लिखा - न

Fri, 15 May 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation should provide information to all councilors
नगर निगम सभी कार्यों की पार्षदों को दे जानकारी
विज्ञापन

- भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने नगर आयुक्त को कई बिंदुओं को लेकर मांग पत्र लिखा
- नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सैनिटाइजेशन टनल बनाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने बृहस्परिवार को महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर नगर आयुक्त को मांगपत्र लिखा। जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यों को लेकर पार्षदों को जानकारी देने की मांग शामिल है।
पत्र में लिखा वर्तमान समय में देश-प्रदेश सहित मेरठ में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ शहर में हॉटस्पॉट एरिया भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन तथा फागिंग के कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दोनों कार्य को करने वाले कर्मचारियों को उसकी सही मात्रा तथा सही ढंग से मिश्रण को तैयार करने की विधि के लिए विशेष रूप से ट्रेंड किया जाना चाहिए। इस समय हमें जनमानस के हित में सफाई, फागिंग, सैनिटाइजेशन एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ सफाई कर्मचारियों तथा कोरोना वॉरियर्स की सेफ्टी का ध्यान रखना है। भविष्य में की जाने वाली योजनाओं के विषय में पार्षदों को ईमेल द्वारा अवगत कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नालों की सफाई की जानकारी दी जाए। शहर को डूबने से बचाने हेतु किस स्थान पर सफाई कार्य मशीन से होना है तथा किस स्थान पर श्रमिकों द्वारा संपादित कराया जाना है, इससे अवगत कराया जाए। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम द्वारा कराए गए कार्य जैसे कि सामान की खरीद एवं भुगतान जो भी अब तक किया गया है, इसकी जानकारी पार्षदों को दी जाए। ऑनलाइन किए जा रहे कार्यों के विषय में सभी पार्षदों को अवगत कराया जाए। नगर निगम के सभी वाहनों को सैनिटाइज करने के लिए निगम द्वारा एक सैनिटाइजेशन टनल का निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed