फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mukesh Siddharth, who gave statement of burning the Energy Minister alive, arrested

Meerut News: ऊर्जा मंत्री को जिंदा जलाने का बयान देने वाले मुकेश सिद्धार्थ गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Siddharth, who gave statement of burning the Energy Minister alive, arrested
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान देने के मामले में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को रविवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। वह अग्रिम जमानत का प्रयास कर रहे थे। रात में ही पुलिस टीम सपा नेता को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची। सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में पार्षदों की पिटाई के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। विपक्ष के काफी नेता इसमें शामिल रहे। समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ भी रहे थे, जिन्होंने संबोधन में गिरफ्तारी न होने पर सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान दिया था। हालांकि, उनके इस बयान पर विपक्ष के नेताओं ने भी आपत्ति की और वह अलग-थलग पड़ गए। शनिवार रात ही सिविल लाइन थाने में भड़काऊ भाषण देने, व्यक्ति की छवि को धूमिल करने और 7लॉ क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट आदि के तहत सपा नेता पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तलाश में जुटी थी। शनिवार को पूरे दिन पुलिस टीम उनकी तलाश में दौड़ती रही। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश सिद्धार्थ दिल्ली में छिपे हैं और अग्रिम जमानत के प्रयास में लगे हैं। पुलिस ने रात में ही मुकेश सिद्धार्थ को हिरासत में ले लिया। एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



मेरी गिरफ्तारी हो गई है... चिंता करने की जरूरत नहीं : मुकेश सिद्धार्थ
मुकेश सिद्धार्थ ने देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया कि मेरी गिरफ्तारी हो गई है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। संघर्ष का ये रास्ता मेरे लिए नया नहीं है। आप समझौते करते रहना, मैं फिर भी आपके लिए लाखों बार लड़ने के लिए तैयार हूं। जेल जाने को तैयार हूं। समाज के लिए मरने को तैयार हूं। मैंने किसी समाज के खिलाफ कुछ नहीं बोला, सिर्फ उस मंत्री के खिलाफ बोला जिसने मेरे समाज के नौजवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। फिर भी अगर समाज को मुझसे शिकायत है तो मैं माफी मांगता हूं। अगर मैं सही हूं तो मैं अपने समाज से सुबह 10 बजे थाना सिविल लाइंस आने का आह्वान करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed