फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, tampered with schoolgirl and, Family has decided to escapade

यूपी में क्यों नहीं थम रही घटनाएं? बेटी से छेड़छाड़ पर पलायन के लिए मजबूर हुआ परिवार

Tue, 12 Feb 2019 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, tampered with schoolgirl and, Family has decided to escapade
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ आए दिन होने वाली छेड़छाड़ और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आहत परिवार मंगलवार को गांव से पलायन कर गया। पीड़ित परिवार गांव से मिनी ट्रक में अपना सारा सामान लेकर पुलिस ऑफिस जा पहुंचा और कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई। करीब दो घंटे तक वहां भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में धरने की चेतावनी दे डाली। 

विज्ञापन


इसके बाद अफसरों ने हरकत में आते हुए थाना तितावी पुलिस को फटकार लगाई। शाम तक हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार को समझाबुझाकर गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के ही दो युवक काफी दिन से उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करते आ रहे हैं। पीड़ित के अनुसार दोनों युवकों ने कई दिन पूर्व छात्रा को कॉलेज जाते समय बीच राह में रोककर पहले तो उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए मोबाइल नंबर मांगा और नहीं देने पर उसके साथ बदसलूकी की। घटना की तहरीर तितावी थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व घर में घुसकर तमंचा दिखाते हुए छात्रा को अगवा कर ले जाने और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद आरोपियों ने रोजाना छात्रा का गांव से शहर तक कॉलेज आते-जाते समय पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके बाद दस फरवरी को फिर से पीड़ित परिवार ने तितावी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन हर बार की तरह पुलिस ने इस बार भी कार्रवाई नहीं की। इससे आहत छात्रा का पूरा परिवार मंगलवार को घर का सारा सामान मिनी ट्रक में लादकर पलायन कर गया। पीड़ित परिवार गांव से पलायन कर सामान के साथ सीधे पुलिस ऑफिस पहुंचा और अफसरों के समक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई। 

वहीं पीड़ित परिवार के अनुसार यहां भी करीब दो घंटे तक उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे आहत परिवार ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पर ही धरना देने की घोषणा कर दी। इसके बाद अफसर हरकत में आए और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पीड़ित ग्रामीण व प्रधान को बुलाकर उनसे बात की। तत्पश्चात तितावी थानाध्यक्ष को फोन कर हड़काते हुए उसे शाम तक हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जघर भेज दिया गया।

इन्होंने कहा 
एसओ तितावी सूबे सिंह यादव का कहना है कि पहले शिकायत आने पर दरोगा को जांच के लिए गांव भेजा गया था, लेकिन उनसे मामला हल नहीं हो पाया। दोनों आरोपियों मोनू व मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी देर रात तक हर हाल में हवालात में होंगे। 
 
एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीण अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आया था। थाना पुलिस को मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed