फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mrinal Ahlawat from Daurala becomes Technical Head at Google.

Meerut News: दौराला के मृणाल अहलावत गूगल में बने टेक्निकल हेड

Wed, 30 Sep 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mrinal Ahlawat from Daurala becomes Technical Head at Google.
दौराला - मृणाल अहलावत। गूगल में टेक्निकल हेड बनने वाली खबर के साथ। स्रोत : परिजन
दौराला (मेरठ)। दौराला निवासी 32 वर्षीय मृणाल अहलावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने उन्हें गूगल में टेक्निकल हेड के पद पर नियुक्त किया है। मृणाल ने 27 सितंबर 2026 को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित गूगल परिसर में कार्यभार ग्रहण किया। मृणाल चौधरी जितेंद्र पाल सिंह के भतीजे तथा सेवानिवृत्त उप महानिदेशक मौसम विज्ञान विभाग वीरेंद्र सिंह और नम्रता सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ दौराला क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। मृणाल की जिम्मेदारी विश्वस्तरीय तकनीकी सेवाओं के तकनीकी नेतृत्व से जुड़ी है। परिवार के अनुसार मृणाल ने प्रतिभा, निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। गूगल जैसी वैश्विक कंपनी में तकनीकी नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है। मृणाल के परिजनों ने बताया कि उनकी सफलता से दौराला और अहलावत खाप का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed