{"_id":"62ecd30a7076560afc007261","slug":"mp-rajendra-agrawal-demanded-solution-of-baghpat-railway-road-link-route-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लोकसभा में गूंजा बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग, सांसद ने स्कूल के बच्चों की राहत के लिए रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लोकसभा में गूंजा बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग, सांसद ने स्कूल के बच्चों की राहत के लिए रखी ये मांग
Fri, 05 Aug 2022 01:53 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:53 PM IST
सार
लोकसभा (Lok Sabha) में एक बार फिर से बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग का मामला गूंजा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या का समाधान होने पर स्कूल के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक साल से चल रही रेलवे रोड-बागपत रोड लिंक मार्ग मांग के लिए शुक्रवार को लोकसभा (Lok Sabha) में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रश्न रखा। उन्होंने कहा कि 40 कॉलोनियों के लोग इस लिंक मार्ग की मांग कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी राहत बच्चों के लिए होगी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पांच मिनट के सफर के लिए 50 मिनट लगते हैं। 800 मीटर लिंक मार्ग के लिए सेना की जमीन आड़े आ रही है। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने शासन और रक्षा मंत्रालय में भी पत्राचार कर रखा है। जिससे लीज पर जमीन लेकर निर्माण शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन
बागपत रोड पर विस्तार होने से 40 कॉलोनियों के निवासियों को जाम से जूझना पड़ता है। इससे लोग काफी परेशान रहते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सांसद, विधायक ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन