{"_id":"5eac83fb8ebc3e902d0a8d26","slug":"moved-towards-positivity-in-times-of-crisis-city-news-mrt4800259105","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट की घड़ी में सकारात्मकता की ओर बढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट की घड़ी में सकारात्मकता की ओर बढ़ें
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती पत्रकारिता संकाय ने पुनरुत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आदर्श संचार : मीडिया की भूमिका विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित की गई। प्रथम सत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मान सिंह परमार का व्याख्यान हुआ। द्वितीय सत्र में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडी की चेयरपर्सन प्रो. वंदना पांडेय ने विचार व्यक्त किए। संयोजक सुभारती पत्रकारिता संकाय के डीन डॉ. नीरज कर्ण सिंह तथा पुनरुत्थान ट्रस्ट के फाउंडर प्रोे. दिलीप कुमार ने छात्रों को जागरूक किया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर मान सिंह ने कहा कि हमें संकट की घड़ी में सकारात्मकता की ओर बढ़ना चाहिए। यह हमें वायरस से लड़ने की ताकत दे सकती है। प्रो. परमार ने कहा कि मीडिया ऐसी संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वेबिनार में बड़ी संख्या में छात्रों ने इंटरनेट के माध्यम से प्रतिभाग किया। वहीं, 30 से भी अधिक विभिन्न विषयों पर विभिन्न प्रदेशों से शोध लेख प्राप्त हुए। बांग्लादेश की प्राध्यापक डॉ. लोपा मुद्रा ने भी हिस्सा लिया। वेबिनार में डॉ. संजीव भानावत, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. साधना श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक यासिर अराफात, प्राध्यापक प्रोे. अशोक त्यागी, डॉ. गुंजन शर्मा, डॉ. मुदिस्सर सुल्तान, बीनम यादव एंव प्रीति सिंह आदि शामिल रहे।