फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motorcyclist killed in road accident on Ganga Canal towpath; nephew critically injured

Meerut News: गंगनहर पटरी पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 27 Oct 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in road accident on Ganga Canal towpath; nephew critically injured
- अटेरना-कपसाड़ के बीच हादसा, गाय खरीदने के लिए बड़ौत जा रहे थे चाचा-भतीजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंगनहर पटरी पर अटेरना और कपसाड़ के बीच मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बड़ौत में गाय खरीदने के लिए जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजे को मेरठ रेफर कर दिया गया।
दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी मनोज (37) पुत्र मदन मंगलवार को अपने भतीजे प्रशांत पुत्र सोमेश के साथ बाइक से बड़ौत जा रहे थे। दोनों कांवड़ मार्ग स्थित गंगनहर पटरी से गुजर रहे थे। अटेरना और कपसाड़ के बीच पहुंचने पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशांत को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों वाहन की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

----
रेफर के बाद आधे घंटे नहीं मिली एंबुलेंस, स्ट्रेचर भी तलाशते रहे परिजन
सरधना। हादसे में घायल प्रशांत को सीएचसी से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किए जाने के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था की अव्यवस्था सामने आई। परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद उन्होंने घायल को मेरठ ले जाने के लिए करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने अपनी कार से ही घायल को निजी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जब घायल प्रशांत को सीएचसी से कार तक ले जाने लगे तो उन्होंने घायल को सुरक्षित तरीके से ले जाने के लिए स्ट्रेचर की मांग की। आरोप है कि उस समय सीएचसी में स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं हो सका। इससे परिजनों को घायल को कार तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करने और स्ट्रेचर नहीं मिलने के बाद परिजन घायल को अपनी कार से ही मेरठ के निजी अस्पताल लेकर गए।

परिजनों का कहना है कि हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर थी और ऐसे में तत्काल एंबुलेंस की जरूरत थी। इसके बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। इस मामले ने सीएचसी की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed