फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother block of new colorful mango varieties established.

Meerut News: रंगीन आम की नई प्रजातियों का मातृ खंड स्थापित

Mon, 24 Aug 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mother block of new colorful mango varieties established.
दौराला - पौधा रोपण करते जिलाधिकारी और सीडीओ। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। राजकीय केंद्रीय पौधशाला मछरी में सोमवार को आम की रंगीन प्रजातियों के मातृ खंड की स्थापना की गई। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने आम की नवीन प्रजातियों पूसा अरुणिमा, पूसा सूर्या, पूसा मनोहारी, पूसा अंबिका और हाईब्रिड प्रजाति मायामा का रोपण किया। जिला उद्यान अधिकारी ने अधिकारियों को रंगीन आम की प्रजातियों की विशेषताओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन प्रजातियों के फलों का बाहरी रंग लाल, पीला और चमकदार होता है, जबकि गूदा पीले रंग का रहता है। जिले में दशहरी, चौसा, लंगड़ा और गुलाब जामुन जैसी परंपरागत प्रजातियों के साथ अब रंगीन आम की मांग भी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मातृ खंड स्थापित किया गया है। इस दौरान कई प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किसानों को पांच-पांच फलदार पौधों के बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मछरी में संचालित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण भी किया। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित नर्सरी में गुलदाउदी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी और पत्तागोभी के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। समूह अध्यक्ष रीना मलिक ने स्वचालित सीडलिंग मशीन का प्रदर्शन किया। बिजली का बिल अधिक आने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नर्सरी में सौर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक औद्यानिक फसलों की पौध तैयार कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ, जिला उद्यान अधिकारी, बीडीओ दौराला और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed