फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mother attacked on her three children by blade one dead in meerut

मेरठः मां ने पहले तीन बच्चों की गर्दन पर ब्लेड से किया प्रहार, फिर खुद को किया लहूलुहान, एक मासूम की मौत

Thu, 10 Dec 2020 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
mother attacked on her three children by blade one dead in meerut
महिला की हालत गंभीर बनी हुई है - फोटो : amar ujala

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक महिला ने अपने तीन बच्चों का ब्लेड से गला काटकर खुद की गर्दन पर भी प्रहार कर लिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दो बच्चों की हालत में डॉक्टरों ने सुधार बताया है। 

विज्ञापन


यह मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के डीआईजी कोठी के पास समर कॉलोनी का है। जहां पर अतीक अपनी पत्नी आसमां और तीन बेटियां अनुसा (7), जूनिदिया (5) और मरियम (2) के साथ रहते हैं। अतीक गुरुवार को बाहर गया था और पत्नी व बच्चे घर पर थे। शाम करीब चार बजे आसमां ने कमरे के अंदर से कुंडी बंद करके अपनी तीनों बेटियों के गले को ब्लेड से काट दिया और फिर खुद की गर्दन भी काट ली। 
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दो साल की बच्ची मरियम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसमा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि इससे पहले भी महिला दो बार अपने बच्चों को मारने का प्रयास कर चुकी है। वह मानसिक रोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed