फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनू गुर्जर हत्याकांड: शराब पार्टी में ईंट से कुचला, गला दबाया और फिर जला डाला शव, एक गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Mar 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Monu Gurjar murder: murder with a brick after liquor party and burnt the dead body
मोनू गुर्जर - फोटो : फाइल

मोनू गुर्जर हत्याकांड में मुख्य हत्या आरोपी माने जा रहे ईशू को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी के हवाले से कई दावे किए। पुलिस का दावा है कि ईशू ने पूछताछ में बताया कि उनकी होली वाले दिन पार्टी थी।



पार्टी में मोनू गुर्जर के अलावा दायमपुर निवासी बजरंग और डाबका निवासी अंशुल और दो अन्य युवक भी मौजूद थे। जिसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। ईशू का कहना है कि मोनू गुर्जर ने शराब के नशे में उससे गाली-गलौज की थी। उसने मना किया तो मोनू ने ईंट उठा ली थी। इस पर उसने मोनू को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। जिसके बाद उसने ईंट लेकर मोनू गुर्जर के चेहरे पर कई वार किए थे। 

Monu Gurjar murder: murder with a brick after liquor party and burnt the dead body
खेत में मिला मोनू गुर्जर का शव - फोटो : अमर उजाला

मोनू चिल्लाता रहा था। लेकिन वह उसे ईंट से कुचलता रहा था। बाद में सांस चलने पर भी उसने जमीन पर पड़े मोनू का गला दबा दिया था। पुलिस के अनुसार ईशू ने बताया कि काफी देर बाद जब होश आया तो पता चला कि मोनू की मौत हो गई। जिसके बाद प्लानिंग की गई। जिसके बाद अंधेरा होने पर शव को दायमपुर के पास साईंधाम में खेत में फेंक दिया और आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने देर रात बजरंग और अंशुल को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी ईशू ने बताया कि दायमपुर में पार्टी हुई थी, देर रात पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल भी पहुंची। 

Monu Gurjar murder: murder with a brick after liquor party and burnt the dead body
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

माहौल बनाने में सफल नहीं रही पुलिस
पुलिस अफसरों का दावा है कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया। दोनों में दोस्ती थी। शराब पीकर विवाद हुआ तो आरोपी ईशू ने अपने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, आशीष गुर्जर की हत्या के बाद पुलिस अधिकारी भाईचारे का माहौल बनाने में सफल नहीं हुए थे।

गांव में कुछ दिनों बाद ही आरोपियों में बदले की भावना भड़कती रही। होली पर गांव में अनुसूचित व गुर्जर युवकों में कहासुनी हुई। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। रोहटा रोड पैंठ में अनुसूचित युवकों ने कहा था कि अभी और भी बदला लेना है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा ने बताया कि ईशू मोनू को बाइक पर बैठाकर ले गया था। ईशू ने बताया कि आपसी विवाद में उसने मोनू की हत्या की थी। बाद में शव में आग लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monu Gurjar murder: murder with a brick after liquor party and burnt the dead body
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : फाइल

सभी बिंदुओं पर जांच
दोनों ही युवकों में दोस्ती थी। आपसी कहासुनी होने पर दोस्त ने ही गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश या विवाद जैसी कोई बात अभी तक जांच में सामने नहीं आई है। कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। - नितिन तिवारी, एसएसपी

विज्ञापन
Monu Gurjar murder: murder with a brick after liquor party and burnt the dead body
मोनू गुर्जर -कुर्सी पर बाएं से तीसरा - फोटो : फाइल

रात में कराया पोस्टमार्टम
मोनू गुर्जर के परिवार के अमित गुर्जर ने बताया कि ईशू करीब दो साल पूर्व सपा नेता मनोज गुर्जर के कार्यालय पर काम करता था। दोनों का साथ रहना भी था। गोपी व आशीष हत्याकांड के बाद भी मोनू के परिजनों को ईशू पर विश्वास था। ईशू कई बार मोनू के घर आता-जाता था और उसके साथ ही घूमता था। किसी को पता नहीं था कि मोनू की हत्या हो सकती है। रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed