{"_id":"62cf10564f5910774f23fe01","slug":"money-was-demanded-from-bengal-by-putting-the-photo-of-dm-of-meerut-on-whatsapp-dp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: व्हाट्सएप डीपी पर डीएम की फोटो लगाकर मांगे पैसे, साइबर सेल की जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: व्हाट्सएप डीपी पर डीएम की फोटो लगाकर मांगे पैसे, साइबर सेल की जांच में हुआ खुलासा
Thu, 14 Jul 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:05 AM IST
सार
बंगाल के एक ठग ने व्हाट्सएप डीपी पर मेरठ के डीएम की फोटो लगाकर पैसे मांगे। साइबर सेल की टीम ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में व्हाट्सएप डीपी पर डीएम की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश करने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं। साइबर एक्सपर्ट की जांच में यह तथ्य सामने आया है। साइबर सेल का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले महीने डीएम दीपक मीणा की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल में लगाकर कई अधिकारियों से गिफ्ट खरीदने के लिए पैसों की मांग की गई। अधिकारियों ने डीएम को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने एसएसपी को कॉल करके आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगवाया था। अधिकारियों को शक होने पर उन्होंने डीएम से बात की तो खुलासा हुआ कि गिफ्ट की बात करने वाला कोई जालसाज है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: अरबपति याकूब पर शिकंजा, मीट फैक्टरी के अवैध कारोबार में फंस गया पूर्व मंत्री, 125 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी ने साइबर सेल को जांच सौंप दी। साइबर सेल की रिपोर्ट पर इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल से एक साइबर ठग ने गिफ्ट मांगे थे। पश्चिम बंगाल पुलिस जल्द दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।