फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modinagar Students robbed seven lakhs from petrol pump managers in Meerut to pay their expenses

Meerut: किसी ने गर्लफ्रेंड को दी सोने की अंगूठी, तो कोई पहुंचा जम्मू, महंगे शौक पूरे करने को छात्र बने लुटेरे

Sat, 02 Jul 2022 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

मेरठ में छह छात्रों ने मिलकर पेट्रोल पंप मैनेजरों से सात लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार है। इन छात्रों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम क्यों दिया था।

विज्ञापन
Modinagar Students robbed seven lakhs from petrol pump managers in Meerut to pay their expenses
गिरफ्तार छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एनएच-58 हाईवे पर पेट्रोल पंप के दो मैनेजर से सात लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने रोहटा रोड स्थित रेलवे लाइन के पास से मोदीनगर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.36 लाख रुपये बरामद किए जबकि तीन बदमाश वारदात के बाद जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चले गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जम्मू रवाना की गई है। छह आरोपियों में चार बीए के छात्र हैं, जिन्होंने अपने शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी क्राइम अनित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कंकरखेड़ा क्षेत्र में लूट के तीन आरोपी हर्ष उर्फ मोगली गुप्ता, संदीप शर्मा निवासी कृष्णा कुंज कॉलोनी मोदीनगर, प्रिंस निवासी इंद्रापुरी गली नं0 10 मोदीनगर को मीडिया से रूबरू कराया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि छह आरोपियों में चार बीए के छात्र हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। एक आरोपी का दोस्त पेट्रोल पंप पर पूर्व कर्मचारी रहा है, जिसने रेकी की। फरार प्रिंस उर्फ दरोगा निवासी पट्टी गांव भोजपुर, यशु उर्फ बिलाल निवासी मोहल्ला बेगमाबाद मोदीनगर, हिमांशु उर्फ चैंटा निवासी भूपेंद्रपुरी तिपरा रोड मोदीनगर के पास ही लूट की शेष 3.50 लाख रुपये की रकम है। ये तीनों लूट की रकम लेकर जम्मू में वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए गए हैं। तीनों के फोन की लोकेशन जम्मू में मिलने के बाद पुलिस वहां के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ की क्रांति व काकोरी कांड पर पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी का गीत सुनकर भावुक हुए सीएम योगी

महंगे शौक पूरा करने के लिए की लूट
पुलिस के अनुसार आरोपी हर्ष और संदीप ने बताया कि हाल में इंटर पास करने के बाद दोनों ने बीए में एडमिशन लिया है। अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फरार दो आरोपी भी छात्र हैं, जोकि परिवार के द्वारा पर्याप्त खर्चा न देने से परेशान थे। एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को सोने की अंगूठी देने के लिए ही लूट में शामिल हुआ है।

ऐसे बनाई थी लूट की योजना
रेकी करने वाले पूर्व कर्मचारी ने यशु उर्फ बिलाल को बताया कि मैनेजर कैश लेकर पेट्रोल पंप से निकल गए। जिसके बाद एक बाइक पर प्रिंस, यशु, संदीप हाईवे पर यूवी क्लब की तरफ थे। दूसरी बाइक पर हर्ष, हिमांशु, प्रिंस उर्फ दरोगा यूवी क्लब के पीछे थे। यशु के फोन करने के बाद हर्ष, हिमांशु व प्रिंस उर्फ दरोगा ने मैनेजरों को रोक लिया।

पीछे से प्रिंस, यशु व संदीप ने आकर तमंचे के बल पर कैश लूट लिया। इसके बाद बदमाश रोहटा फ्लाईओवर के नीचे से भोला झाल पर पहुंचे और वहां से निवाड़ी होते हुए मोदीनगर चले गये। आरोपियों ने मोदीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर ही लूट की योजना बनाई। कई दिन रेकी के बाद दो बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर मेरठ आए और लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed