फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modi gives farmers the explain of Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह के बहाने मोदी ने किसानों को साधा

Fri, 29 Mar 2019 03:10 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 29 Mar 2019 03:10 AM IST
सार

कांग्रेस ने चौधरी साहब को प्रधानमंत्री पद से हटाया था
सर छोटूराम को इस्तीफा देने को कर दिया था मजबूर
अजित सिंह कभी मेरे पास किसान के मुद्दे लेकर नहीं आए

विज्ञापन
Modi gives farmers the explain of Chaudhary Charan Singh
राजनीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन



संकल्प रैली में मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ से भी किसान पहुंचे। लोकसभा की इन तीनों ही सीटों पर किसानों की अच्छी-खासी संख्या है। प्रधानमंत्री ने रैली में इस पर खासा फोकस रखा। साथ ही कहा कि चौधरी अजित सिंह इन पांच साल में कभी मेरे पास किसानों के मुद्दों को लेकर नहीं आए, न ही कोई चिट्ठी लिखी।
उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि हम सबके आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी को मैं नमन करता हूं। उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। चौधरी साहब देश के उन सपूतों में से थे, जिन्होंने देश की राजनीति को खेत-खलिहान और किसान पर ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया। आज चौधरी चरण सिंह होते, तो कितने दुखी होते। जिस गरीब किसान के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसे सपा, बसपा और कांग्रेस द्वारा बहुत नुकसान पहुंचाया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और इंदिरा गांधी के बीच सियासी मनमुटाव रहा है। साल 1967 में दोनों के रिश्तों में इतनी खटास आ गई थी कि यूपी कांग्रेस की सरकार गिर गई और विपक्षी खेमे का नेतृत्व कर रहे चौधरी चरण सिंह सूबे के मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री बने, लेकिन बहुमत नहीं मिलने के कारण कुर्सी छोड़ देनी पड़ी थी।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तो किसान नेताओं से पहले से ही दुश्मनी रही है। यही वजह रही कि आपातकाल के दौरान चौधरी साहब को जेल में डाल दिया था। चौधरी साहब को प्रधानमंत्री पद से हटाने में भी कांग्रेस की बड़ी भूमिका थी। चौधरी चरण के बाद उन्होंने सर छोटूराम के बारे में कहा कि मत भूलिए देश के एक और किसान नेता हरियाणा के सर छोटूराम जी के साथ भी कांग्रेस ने यही किया था। वे किसानों के लिए काम करना चाहते थे, लेकिन इस कांग्रेस ने उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि पिछले साल मुझे रोहतक में सर छोटूराम जी की सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करने का मौका मिला। भाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह और दीनबंधु छोटूराम के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। देश का किसान, मजदूर सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed