{"_id":"61a872ba9d93ee5d3a72c21f","slug":"mobile-was-robbed-from-inspector-s-son-in-meerut-miscreant-threatened-to-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में दरोगा के बेटे से बदमाशों ने मोबाइल लूटा, विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में दरोगा के बेटे से बदमाशों ने मोबाइल लूटा, विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी
Thu, 02 Dec 2021 12:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मोदीपुरम कैंट स्टेशन पर बुधवार देर रात बदमाशों ने दरोगा के बेटे से हथियारों के बल पर मोबाइल लूट लिया। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी निवासी आजाद सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। बुधवार को उनका बेटा निखिल सहारनपुर से एसएससी जीडी का पेपर देकर ट्रेन से लौट रहा था। कैंट स्टेशन पर बदमाशों ने युवक से हथियारों के बल पर मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : पाथवे कंपनी आज से करेगी टोल का ट्रायल, एक सप्ताह में शुल्क वसूली होगी शुरू
विज्ञापन
इस दौरान युवक बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने युवक को गोली मारने की धमकी दी। दोनों बदमाश रेलवे ट्रैक पार कर भाग निकले। पीड़ित युवक ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
पीड़ित थाने पर तहरीर देने पहुंचा। परंतु, कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र का मामला बताकर युवक को चलता कर दिया। जिस पर युवक ने सदर थाने पहुंचकर तहरीर दी।