फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Dharmendra Bhardwaj met Chief Minister Yogi Adityanath.

Meerut News: एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Wed, 05 Aug 2026 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
MLC Dharmendra Bhardwaj met Chief Minister Yogi Adityanath.
गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।
नोट:-फोटो जरूर लगाए
विज्ञापन

विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा धार्मिक आयोजनों को लेकर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मेरठ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मेरठ क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि मेरठ के नागरिकों को निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना आवश्यक है। विशेष रूप से वर्तमान मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, फाॅल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या का शीघ्र समाधान कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की बात को रखा। विशेष रूप से श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

एमएलसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं कांवड़ यात्रा मार्ग है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये विभिन्न मार्गों से होकर मेरठ से गुजरते हैं और औघड़नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाए, जिससे शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

गंगानगर में आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता। स्रोत : निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed