फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC: BJP candidate leads on graduation seat in Meerut elections

UP MLC चुनाव: मेरठ में स्नातक सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त, देर शाम तक जारी होंगे परिणाम

Sat, 05 Dec 2020 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
MLC: BJP candidate leads on graduation seat in Meerut elections
Mlc election meerut - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी स्नातक सीट के चुनाव की मतगणना में शनिवार दोपहर तक द्वितीय वरीयता की गिनती से 14 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। कुल 30 प्रत्याशी हैं। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल को 43191 मत मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी हेम सिंह पुंडीर को 16019 मत मिले हैं। अभी तक के परिदृश्य में 27172 मतों से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे चल रहे हैं। 

विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव की स्नातक सीट के लिए हुई वोटिंग की मतगणना शनिवार को भी जारी है। अब तक द्वितीय निर्वाचन मतगणना के अंतर्गत 18 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। अब 11 प्रत्याशी शेष हैं। अभी तक की स्थिति में दिनेश गोयल को 43303 मत और हेम सिंह पुंडीर 16115 मत ले चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 27188 मतों की बढ़त प्राप्त कर ली है। शाम 7 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन


43052 मत प्राप्त कर दिनेश गोयल ने प्रथम वरीयता में जीत दर्ज की।  शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर 15972 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर निर्दलीय हरवेंद्र सिंह ने 8925 मत प्राप्त किए। कुल मत 123977 में से 112675 मत सही पाए गए। 11302 मत निरस्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रत्याशी की बढ़त के बाद कैम्प पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उधर, भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने मंदिर में जाकर प्रार्थना की। फिलहाल द्वितीय निर्वाचन की मतगणना जारी है। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed