{"_id":"60227c011105907fec4ef951","slug":"mlc-akshay-pratap-singh-says-that-jansatta-lokdal-party-will-be-contesting-assembly-election-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बोले- 2022 विधानसभा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बोले- 2022 विधानसभा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी
Tue, 09 Feb 2021 05:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कंकर खेड़ा बाईपास स्थित ग्रांड फाइव होटल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 के विधानसभा में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन पर उन्हें भरोसा नहीं है, जिला पंचायत के चुनाव में कोई भी प्रत्याशी पार्टी के द्वारा नहीं उतारा जाएगा, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में है इसलिए पहला उद्देश्य उनका उत्तर प्रदेश में पार्टी को स्थापित करना है।
विज्ञापन
वहीं किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों की जो मांगे हैं वह सही है। दिल्ली में जो 26 जनवरी को हुआ बहुत गलत हुआ है, ऐसे में चिन्हित करके आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अपराध तो होते रहते हैं लेकिन, अपराध के बाद कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, आने वाले समय में कोई भी अपराधी अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से ग्रामीणों में दहशत, जागकर गुजारी पूरी रात, तस्वीरों में देखें यहां का हाल
विज्ञापन
इस अवसर पर महापौर मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, महापोर लखनऊ संगीता भाटिया, एमएलए बुलंदशहर उषा सिरोही, मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, ज्ञानेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव, डायरेक्टर पदमेंद्र सिंह, सुबोध त्यागी, यशपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/