फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mix oil matter khushal nagar mein chhapa

मिलावटी तेल बेचने वाले कलवा पर मुकदमा दर्ज, दिनभर चली छापेमारी

Fri, 05 Mar 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
mix oil matter khushal nagar mein chhapa
कलवा पर मुकदमा दर्ज, खुशहाल नगर में छापा
विज्ञापन

मेरठ। खुशहाल नगर में मिलावटी पेट्रोल-डीजल बनाने के आरोपी कलवा के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीएम के बालाजी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस बीच पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने लिसाड़ी गेट में दिनभर छापा मारा। इस दौरान मिलावटी तेल बनाने वालों के गोदाम पर ताले बंद मिले। उधर, अवैध धंधे में लिप्त लोग गिरफ्तारी के डर से गोदामों में ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। रिफिलिंग किए जा रहे 25 सिलिंडर जरूर बरामद किए गए हैं।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में मिलावटी पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लगी थी। इसमें तेल से भरे ड्रम फट गए थे, जिनसे आसपास के मकान की दीवारों में दरारें और कई घरों में सामान पिघल गया था। गोदाम कलवा व उसका बेटा चला रहे थे। गोपनीय तरीके से आग बुझाने के चक्कर मे पिता-पुत्र झुलस गए थे। पुलिस मामले में लीपापोती करनी में जुटी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद साबित हो गया है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर मिलावटी पेट्रोल-डीजल तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। ईदगाह कॉलोनी, मजीद नगर, श्याम नगर रोड, शौकत कॉलोनी, समर गार्डन और लिसाड़ी रोड यह काम बेरोकटोक हो रहा है। मिलावटी तेल बाइक मैकेनिक, आरा मशीनों और परचून की दुकानों पर किया जाता था। मिलावटी पेट्रोल-डीजल कुछ छोटे पंपों पर भी बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कहां से आया साल्वेंट
हालांकि इस मामले में केरोसिन व साल्वेंट की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व में केरोसिन का बड़ा स्रोत सरकारी सस्ते गल्ले पर बांटा जाने वाला केरोसिन होता था। करीब डेढ़ साल से यह बंद चल रहा है।
---
मामले की जांच शुरू
डीएम के निर्देश के बाद जिला आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
- अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed