फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti: Women made aware of various emergency services

मिशन शक्ति : महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं से अवगत कराया

Mon, 29 Sep 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Women made aware of various emergency services
सरधना। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका मे
सरधना। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने महिला सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इसमें नगर क्षेत्र की महिला मोर्चा और श्रम सेवा समूह की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं से अवगत कराया गया। बताया कि 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
विज्ञापन

थाना सरधना से आई महिला पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, उपनिरीक्षक ज्योति, इंदिरा जाटव, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी, हुमा कुरैशी, निशा, आस्मीन, अंजलि, मंजू, रेखा, बबीता, मौसम, उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed