फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Mission Shakti' in Sardhana led women in taking a pledge for cleanliness.

Meerut News: सरधना में मिशन शक्ति ने महिलाओं को दिलाई स्वच्छता शपथ

Sat, 17 Oct 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
'Mission Shakti' in Sardhana led women in taking a pledge for cleanliness.
सरधना। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में शनिवार को नगर पालिका ने स्वच्छता शपथ और कचरा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छ भारत मिशन की महिला ब्रांड एंबेसडर डॉ. संगीता पुंडीर ने किया।
विज्ञापन

डॉ. संगीता पुंडीर ने स्वच्छता को केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ घर स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव है। महिलाओं को घर से निकलने वाले कचरे का सही प्रबंधन कर उसे उपयोगी संसाधन में बदलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और पालिका कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने घर, मोहल्ले और नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ ली गई। नगरवासियों से भी कचरे को पालिका की कूड़ा गाड़ी में ही डालने की अपील की गई।
विज्ञापन

डॉ. संगीता पुंडीर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने होम कंपोस्टिंग का प्रदर्शन कर रसोई के जैविक कचरे से घर पर ही खाद बनाने का तरीका बताया। इससे कचरे की मात्रा कम होती है और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है। स्वच्छता जागरूकता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed