फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   missing in the house, the deadboday foung in the forest

मेरठ के सरधना में पेड़ के नीचे लहूलुहान मिला युवक का शव, घर से था लापता

Mon, 31 Aug 2020 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
missing in the house, the deadboday foung in the forest
पोहल्ली में युवक के घर पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : SARDANA

सरधना में पोहल्ली के जंगल में रविवार को सुबह के समय फांसी लगा एक युवक का शव ईख के खेत में पेड़ के नीचे खून में लथपथ हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त पोहल्ली निवासी 20 वर्षीय शंकर पुत्र जनक सिंह गौतम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय वह घर से निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

विज्ञापन


पोहल्ला गांव निवासी जनक सिंह पुत्र रगबीर गौतम का 20 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह गौतम शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे घर से निकला था। जोकि देर रात्रि तक भी वापस नहीं लौटा। जिसमें रविवार को सुबह के खेतों में काम करने आए ग्रामीणों ने शंकर के शव को एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ देखा।
विज्ञापन


मृतक के मुंह व नाक से खून बह रहा था, रस्सी का एक टुकड़ा पेड़ से बंधा था और एक हिस्सा शव के गले से बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता जनक सिंह ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शंकर पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही हैं। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed