फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants took the family hostage, robbery worth Rs 1.60 lakh, panic

Saharanpur: बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली 1.60 लाख रुपये की डकैती, दहशत

Sun, 16 Oct 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोला।  बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लेकर बड़ी डकैती को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
miscreants took the family hostage, robbery worth Rs 1.60 lakh, panic
डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंड़ौल में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 1.60 लाख रुपये की डकैती डाली। सूचना के अनुसार बदमाशों ने रात 2:30 बजे वारदात की। डकैती के दौरान छह बदमाश नवबहार के मकान में पीछे कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों से छत पर चढ़े और सीडी से आंगन में उतर कर बरामदे में सो रहे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद कर दिया। यह देख परिजनों में दहशत छा गई ।

विज्ञापन


नवबहार के लड़के शहनूर को बदमाशों ने अपने साथ लेकर सभी कमरे खंगाले। पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी व करीब एक लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर उसे भी कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, बुझ गए दो घरों के चिराग, एक युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कमरे में सो रहे हैं उसके भाई साकिब ने उनके शोर मचाने पर दरवाजा खोला और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की,  लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed