फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youth have died and one injured in bike accident in Bijnor district

बिजनौर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, बुझ गए दो घरों के चिराग, एक युवक गंभीर घायल

Sat, 15 Oct 2022 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

Accident in Bijnor: बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो घरों के चिराग बुझ गए। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two youth have died and one injured in bike accident in Bijnor district
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Accident in Bijnor: बिजनौर जनपद के रेहड़ में तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


अफजलगढ़ थाने के गांव चक निवासी मुखराम सिंह ने बताया शनिवार को उनका बेटा शेखर तोमर (19) अपने साथी विशाल निवासी उदयपुर के साथ किसी काम से बादीगढ़ गया था। दोपहर को लौटते समय जब वह बादीगढ़-सुआवाला मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक, सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। दूसरी बाइक पर गांव जिकरीवाला निवासी अलाउद्दीन (20) पुत्र अकरम सवार था। जोगांव उदयपुर निवासी मामा शमसुल के यहां से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


वहीं हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी कासमपुरगढ़ी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शेखर व अलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाजुक हालत के चलते विशाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: आश्रम में गुरमीत राम रहीम की एंट्री, बागपत की धरती पर गुजरेंगे 40 दिन, देखें आज की तस्वीरें

थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल: जहां पढ़ाई के लिए करना पड़ता है तीन दिन का इंतजार, अफसर नहीं लेते सुध, तस्वीरों में देखें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed