फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants robbed cash from bike riding youth

बाइक सवार युवक से बदमाशों ने नकदी लूटी

Fri, 13 Aug 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
miscreants robbed cash from bike riding youth
बाइक सवार युवक से बदमाशों ने नकदी लूटी
विज्ञापन

सरधना। अटेरना मार्ग पर बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर निवासी बाइक सवार से हथियारों के बल पर बदमाशों ने नकदी लूट ली। लूटपाट के विरोध पर मारपीट भी की। पुलिस ने लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगर के झेरा गांव निवासी गयूर अंसारी पुत्र हफीज बृहस्पतिवार को सरधना रिश्तेदारी में आया था। दोपहर के समय वह सरधना-अटेरना मार्ग से लौट रहा था। आरोप है कि जब वह नंगला आर्डर गांव के निकट पहुंचा तो बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उसके रोक लिया और मोबाइल व ढाई हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed