फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaving with the female inspector in the name of marriage in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: शादी का झांसा देकर महिला दरोगा से दुष्कर्म, आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Feb 2020 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Feb 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Misbehaving with the female inspector in the name of marriage in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में पीएसी के एक दरोगा ने महिला दरोगा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक साल पूर्व सगाई में दिए गए पांच लाख रुपये व अन्य कीमती सामान भी हड़प लिया। महिला दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मीरापुर कस्बा निवासी युवती यूपी पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल बुलंदशहर जनपद में तैनात है। पीड़िता सब इंस्पेक्टर ने शनिवार को मीरापुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसका रिश्ता परिजनों ने शामली जनपद के गांव गढ़ीरक्खा निवासी संदीप चौहान से किया था। संदीप चौहान पीएसी 41वीं बटालियन गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 14 फरवरी 2019 को दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें पांच लाख नकद व अन्य कीमती सामान दिया गया था।  दोनों की शादी के लिए 21 अप्रैल 2019 की तिथि निर्धारित की गई थी। पीड़िता के अनुसार शादी की तिथि के समय उसकी वीआईपी ड्यूटी लग गई, जिसके चलते विवाह तिथि को आगे बढ़ा दिया गया।

ड्यूटी के दौरान ही एक दिन आरोपी ने उसे बहाने से गाजियाबाद के भोपुरा स्थित आवास पर ले गया, जहां आरोपी ने दो बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी शादी के लिए दस लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगा। लेनदेन की बात होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने दरोगा से बात की, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

महिला दरोगा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दरोगा संदीप चौहान ने उसे धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला दरोगा का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed