फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Suresh Khanna got stuck in a jam in Meerut and gave strict instructions to the officers including DM-SSP in the meeting

UP: मंत्री ही फंस गए जाम में, बैठक में भी पारा हुआ हाई, डीएम-एसएसपी से लेकर अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Wed, 06 Jul 2022 01:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jul 2022 01:06 AM IST
सार

मंत्री जी भी मंगलवार को जाम में फंस गए। वहीं बैठक में भी मंत्री का पारा हाई हो गया। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
Minister Suresh Khanna got stuck in a jam in Meerut and gave strict instructions to the officers including DM-SSP in the meeting
अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर में जाम के हालात बेकाबू हो गए हैं। आम लोग तो हर दिन जाम से जूझ ही रहे हैं। वहीं मंगलवार को कलक्ट्रेट के सामने मंत्री सुरेश खन्ना भी फंस गए। शहर के लोगों को भी दिनभर जगह-जगह मुसीबत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक लंबे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। इसके साथ ही कचहरी पुल और मेघदूत पुलिया पर भी वाहन रेंगते रहे। बेगमबाग, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, दिल्ली रोड बहादुर मोटर्स समेत कई जगह जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात पुलिस भी तैनात थी पर ट्रैफिक बेकाबू ही रहा। जेल चुंगी और तेजगढ़ी चौराहे पर लोग जाम से जूझते रहे। 
विज्ञापन


बुधवार को शहर में 33 केंद्रों पर 16 हजार अभ्यर्थियों की बीएड प्रवेश परीक्षा है। इनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में सड़कों पर होंगे। ऐसे में जाम की समस्या और बढ़ सकती है। पहले यह परीक्षा रविवार को होती रही है। इस बार वर्किंग-डे में प्रवेश परीक्षा होने के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है। हालांकि यातायात पुलिस का दावा है कि सभी प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी के पास गाड़ी जाम में फंस गई... चलते-फिरते अतिक्रमण पर कीजिए कार्रवाई 

प्रदेश के वित्त और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने विकास भवन सभागार में 100 दिन के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों से दो टूक कह दिया कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो हमारी आपकी बात बिगड़ जाएगी। हमें सिर्फ कार्य चाहिए और कुछ नहीं। आप अच्छे कपड़े पहनकर बैठक में आए अच्छा है लेकिन काम भी अच्छा होना चाहिए। ऐसा न होने पर हमारे पास सारे विकल्प खुले हैं। इसके बाद नुकसान अधिकारियों का होगा। स्मार्ट सिटी के बारे में बता रहे नगरायुक्त अमित पाल को बीच में टोकते हुए कहा हमारी गाड़ी कचहरी के पास जाम में फंस गई। इस चलते-फिरते अतिक्रमण पर कार्रवाई करिए। पहले चेतावनी दीजिए, इसके तीन दिन बाद अभियान चलाइए। इसके अलावा मंत्री ने जलभराव, विज्ञापन बोर्ड लगे होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक में आयुष्मान लाभार्थियों की सूची और कुल अभी तक किए गए धनराशि का क्लेम की जानकारी भी मांगी। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये स्वच्छ भारत मिशन पर खर्च कर दिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को रास्ते में गाड़ी रोककर सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा मंत्री ने सामुदायिक शौचालय के बाहर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने के लिए कहा। जिससे उनकी सफाई नियमित हो सके। मंत्री ने बाढ़, सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन आदि पर भी अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि गन्ने की खोई से बने उत्पादों की जागरुकता बढ़ाई जाए। 

इंजीनियर का बहाना नहीं चलेगा... दूसरे विभाग से दिलवा दें
नगरायुक्त द्वारा जूनियर इंजीनियर की कमी बताने पर भी मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से तुरंत कहा कि नगर निगम को लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर दिलवाकर अमृत-दो का प्रस्ताव लखनऊ भिजवा दीजिए। हम तुरंत उस पर मुहर लगवा देंगे। अब ये सब बहाना नहीं चलेगा कि इंजीनियर नहीं है।      

आप नए हैं... लेकिन चेन स्नेचिंग, लूट रोकने के लिए अभियान चलाएं
मंत्री ने एसएसपी रोहित सिंह से कानून व्यवस्था की रिपोर्ट मांग ली। एसएसपी ने बताया कि 100 दिनों के अंदर 41 गैंगस्टर की 88 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई और पांच करोड़ रुपये तक की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया गया। मंत्री ने एसएसपी से सीधे कह दिया कि आप नए हैं लेकिन, जब मैं अगली बार आऊंगा तो चेन स्नेचिंग, लूट, वाहन चोरी, वाहन रिकवरी की समीक्षा करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed