फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Sanjeev Balyan says students of West UP must get reservation of ten percent

पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, एएमयू-जामिया का इलाज कर देंगे: केंद्रीय मंत्री

Thu, 23 Jan 2020 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan says students of West UP must get reservation of ten percent
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में जो विरोध कर रहे हैं वह सब राजनीति के तहत हो रहा है। जेएनयू और जामिया में मिलाकर जितने छात्र पढ़ते हैं उससे ज्यादा तो यहां मेरठ कॉलेज में सीएए के पक्ष में बैठ चुके हैं। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ देखते हुए कहा कि आप ही कुछ कर सकते हैं। पश्चिम के छात्रों को 10 फीसदी रिजर्वेशन दिलवा दीजिए, जामिया-एएमयू का इलाज कर देंगे।  

विज्ञापन




पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. बालियान ने कहा कि पाकिस्तान से जो शरणार्थी यहां आए हुए हैं उनमें हमारे यहां आठ परिवार हैं। नागरिकता संशोधन कानून के पास होने से पहले मुझे भी इस बारे में ज्यादा अंदाजा नहीं था। लेकिन इसके बाद जब परिवारों के मुखिया से बात हुई तो सच सामने आया। एक परिवार के मुखिया ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की बेटियों-बहनों को जबरन उठाकर ले जाते हैं। ऐसा जुल्म सहने वालों को अगर नागरिकता दी जा रही है तो इसका भी विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजनाथ बोले- पीएम मोदी ने कश्मीर से चुटकी में हटाया अनुच्छेद 370, पढ़िए- भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत हाथों में दिए पत्थर
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी जी ने अच्छा काम किया है जो इन लोगों को रास नहीं आ रहा है। भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े करने वाले सुधर जाएं तो देश के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों से जब मीडिया ने सवाल किए तो उनके जवाब कैसे थे। कोई कह रहा था कि हमें ट्रैक्टर के कागज दिखाने पड़ेंगे। किसी को उसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। षड्यंत्र के तहत लोगों के हाथों में पत्थर दिए गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि उपद्रवियों के घर कौन गया। यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग देश को बांटने में लगा है।
 
जिन्ना के नाम पर भी राजनीति
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बंटवारे के वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्ना जैसे राक्षस को कुछ लोग अच्छा नेता बताते हैं। जिस व्यक्ति ने देश का सर्वनाश कर दिया उसके नाम पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि जामिया-एएमयू में सांप्रदायिकता के नारे लगते हैं। इनका इलाज होना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed