{"_id":"59758a494f1c1b14668b4976","slug":"minister-of-state-suresh-rane-said-government-will-give-a-reply-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बोले, PAK की नापाक करतूत का करारा जवाब देगी सरकार, शहीद की पत्नी को दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बोले, PAK की नापाक करतूत का करारा जवाब देगी सरकार, शहीद की पत्नी को दिया चेक
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
शहीद जयद्रथ को सलाम करते अधिाकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने ग्राम भगवानपुर पहुंचकर शहीद के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि जयद्रथ हमारा गौरव है। उसकी शहादत का सरकार करारा जवाब देगी। इसका बदला लिया जाएगा। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री सुरेश राणा रविवार को सुबह 7 बजे ग्राम भगवानपुर में शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उनकी आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया। उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जयद्रथ पूरे देश का गौरव है। उसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसे बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार इसका बदला लेगी। जल्द ही पाकिस्तान को इसकी नापाक करतूत का करारा जवाब दिया जाएगा। हम सभी को हमारे वीर जयद्रथ पर नाज है, वह हमारी शान था। पूरा गांव ही नहीं पूरा देश उस पर गर्व कर रहा है।
विज्ञापन
परिवार को 25 लाख की सहायता : राज्य सरकार की ओर से मंत्री सुरेश राणा ने शहीद जयद्रथ की पत्नी ममता को 20 लाख रुपये का चेक और पिता जसबीर सिंह को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/