फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Panchayati Raj Upendra Tiwari kept searching on Google for 10 minutes Mangalpande relation with Meerut

गजब हाल: मंत्री 10 मिनट तक गूगल पर खोजते रहे मंगलपांडे का मेरठ से नाता, पढ़िए पूरा अपडेट

Fri, 29 Oct 2021 11:14 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Oct 2021 11:14 AM IST
सार

मेरठ में पंचायती राज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी का हैरान करने वाला मामला आया है। मंत्री के साथ अधिकारी करीब दस मिनट तक गूगल पर मंगल पांडे नगर का मेरठ से नाता खोजते रहे।

विज्ञापन
Minister of State for Panchayati Raj Upendra Tiwari kept searching on Google for 10 minutes Mangalpande relation with Meerut
मंत्री के साथ मेरठ के अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के लिए लोगों को जागरूक करने मेरठ पहुंचे प्रदेश के खेल, युवा और पंचायती राज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी मंगल पांडे के बलिदान स्थल में उलझ गए। शहीद स्मारक के स्तंभ पर 1857 की क्रांति के 85 सैनिकों की सूची देख मंत्री ने अफसरों से पूछा कि इसमें मंगल पांडे का नाम क्यों नहीं है। किसी ने धीरे से बताया कि 85 सैनिकों में मंगल पांडे शामिल नहीं थे तो मंत्री ने मोबाइल पर गूगल सर्च करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, युवा कल्याण अधिकारी सलोनी, अपर मुख्य अधिकारी एस. के गुप्ता, परियोजना अधिकारी डीआरडीए मोतीलाल व्यास भी मंत्री के साथ करीब दस मिनट तक गूगल पर मंगल पांडे नगर का मेरठ से नाता खोजते रहे। अचानक सभी ने एक स्वर में कहा कि गूगल बता रहा है कि मंगल पांडे को बंगाल के बैरकपुर में आठ अप्रैल 1857 को फांसी दी गई थी, जबकि मेरठ की क्रांति 10 मई को हुई थी। हालांकि, इसके बाद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शहीद स्मारक स्थल पर ही मंगल पांडे की प्रतिमा पर उनके बलिदान स्थल के बारे में जानकारी लेकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कम हैं पेट्रोल के रेट 
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यूपी में रेट सबसे कम हैं। कांग्रेस सबसे अधिक चिल्लाती है लेकिन राजस्थान में पेट्रोल 112 और केजरीवाल की दिल्ली में 107 रुपये पेट्रोल है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 103 रुपये लीटर है। इससे पहले भी मंत्री उपेंद्र ने कहा था कि 95 प्रतिशत लोग पेट्रोल-डीजल का उपयोग नहीं करते हैं। 

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का लिया नाम, फिर दी सफाई
वहीं, मंत्री ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि मोदी और योगी के सपनों को साकार करना है। वहीं, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह के सपनों को भी स्वच्छता के जरिए साकार करना है। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सभी प्रधानमंत्रियों और बलिदानियों के सपनों को पूरा करना है। इसके अलावा बीच कार्यक्रम में अचानक बिजली जाने पर मंत्री ने कहा कि जर्जर तार होगा तो बिजली तो जाएगी ही। उन्होंने कहा कि 40-45 वर्षों से बिजली तार बदले ही नहीं गए। वहीं, उन्होंने अखिलेश के 400 सीट वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तीन सीटें क्यों छोड़ रहे हैं। अखिलेश सीधा बोल दें कि 403 सीटें जीत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed