फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Giriraj says, if law of 2 children does not come into effect then country will be in danger

केंद्रीय मंत्री बोले- नहीं लागू हुआ दो बच्चों का कानून तो खतरे में आ जाएगा देश

Wed, 26 Dec 2018 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj says, if law of 2 children does not come into effect then country will be in danger
मंच पर बोलते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के समय देश में 90 प्रतिशत हिंदू थे, अब 70 प्रतिशत रह गए हैं। अगर देश में दो बच्चों का कानून नहीं बना तो अगले 20 साल में हिंदू मिट जाएगा।

विज्ञापन


न देश में विकास बचेगा और न लोकतंत्र। पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान ही भारत को हिंदू राष्ट्र कर देना चाहिए था। गिरिराज ने कहा कि देश हिंदुओं ने नहीं मुसलमानों और जिन्ना ने तोड़ा है। अब मुसलमान अपने बच्चों को बढ़ा रहे हैं। भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनने से बचाना होगा। ये बातें उन्होंने यूपी के बिजनौर में कहीं।
विज्ञापन


जनसंख्या सावधान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग देश की आबादी कभी 125 करोड़ तो कभी 130 करोड़ बताते हैं। स्मार्ट फोन कहता है कि भारत की आबादी 136 करोड़ है। आधार के हिसाब से देश की आबादी 143 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोंहिग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को मिला लिया जाए तो भारत की आबादी चीन के बराबर हो जाएगी। चीन में एक मिनट में 11 बच्चे पैदा हो रहे हैं जबकि भारत में 30 बच्चे पैदा होते हैं। पूरी दुनिया की एक तिहाई आबादी भारत में है जबकि जमीन दो प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत है। 12 महीने का पर्यावरण सात महीने में ही खर्च हो रहा है। अगर दुनिया के हर घर में एक बच्चा कम पैदा हो तो एक साल का पर्यावरण दो साल चलेगा।

गिरिराज ने कहा कि फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने तक उस पर आठ लेन की आबादी आ जाती है। गांव में स्कूल दो कमरों का पास होता है और उसके बनने तक चार कमरे की आबादी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे ज्यादा नुकसान इन राजनेताओं ने ही किया है। मुगलों ने हिंदुओं को जातियों में बांट दिया और अंग्रेजों ने इसे और तोड़ा। 1962 में पहले चुनाव में मुसलमान के रूप में केवल मुसलमान खड़ा हुआ और हिंदुओं में जातियां खड़ी हुईं। अगर आने वाले पांच साल में भी जनसंख्या रोकने को कानून नहीं बना तो यह आखिरी स्टेज का कैंसर होगा। उस कैंसर से कोई नहीं बच सकता। बिजनौर वाले भी नहीं संभल सकेंगे। राजनेताओं के चंगुल से नहीं छूटे तो कोई बचाने वाला नहीं होगा। 

गिरिराज ने कहा कि मुसलमान बच्चों को बढ़ा रहे हैं। सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। मेघालय के जज ने कहा कि अगर दुनिया के जितने हिंदु हैं उन्हें वहां से भगाया जाता तो उनको स्थान भारत में मिलेगा। कुलदीप शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में संजीव बंसल, ममता सहगल, चंद्रशेखर गर्ग, कपिल चौधरी, राजेश सैनी, डॉ. एमपी सिंह, विवेक कर्णवाल, आदित्य बंसल, वीरेंद्र राजपूत, अंकुश गुप्ता, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed