{"_id":"6ab29583352ca7e40b095de7","slug":"memorandum-submitted-to-officials-following-protests-and-sit-ins-aimed-at-resolving-issues-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113517-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदर्शन, धरने के बाद अधिकारियों को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदर्शन, धरने के बाद अधिकारियों को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना दिया। तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नाम ज्ञापन दिए।
तहसीलदार निरंकार सिंह को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोहल्ला तिहाई की सड़क, जो डेरे वाले पुल से गोपाल काली वाली गली तक जाती है, उसे नगर पालिका के आदेश पर निर्माण कार्य के लिए 10 दिन पूर्व तोड़ दिया गया था। हालांकि, अभी तक वहां कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है और कई महिलाएं गिरकर चोटिल हो चुकी हैं। उन्होंने जल्द-से-जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
वहीं, दूसरा ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में विमला देवी हत्या मामला के संबंध में दिया। ज्ञापन में बताया कि 14 सितंबर को सीओ व एसओ हस्तिनापुर ने मामले की कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। तय समय बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अब पुलिस को 3 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। चेतावनी दी कि समय सीमा पूरी होने पर गणेशपुर चौराहे पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आहद खान, कासीम, अमन, गौरव, रमन कुमार, फहजान और अजीम पठान उपस्थित रहे।