{"_id":"6a5e5401931f0105580e05d7","slug":"memorandum-submitted-at-jantar-mantar-in-support-of-the-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1250279-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जंतर मंतर पर आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जंतर मंतर पर आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनवादी लेखक संघ शहर इकाई ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों और नौजवानों के आंदोलन का समर्थन किया। संगठन ने कहा कि लेखक और कलाकार किसी भी शांतिपूर्ण जन आंदोलन की उपेक्षा नहीं कर सकते। सम्मानजनक जीवन, शिक्षा तथा रोजगार प्रत्येक नागरिक का बुनियादी अधिकार है।
मंगल सिंह मंगल ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों में शोषण, अन्याय, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी लगातार बढ़ रही है। संगठन का आरोप है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार से प्रभावित हो चुकी है तथा पिछले वर्षों में अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जनवादी लेखक संघ ने सरकार से छात्रों और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का सम्मान करने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में मुनेश त्यागी, मंगल सिंह मंगल, धर्मपाल सिंह मित्रा और महकार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --