फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum sent to the President regarding Bihar elections

बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 23 Aug 2025 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the President regarding Bihar elections
मेरठ। समाजवादी पार्टी नेता अभिषेक भाटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग स्वतंत्रता से काम नहीं कर रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनके मत के अधिकार को खत्म करने की साजिश है। आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनाव में भी भाजपा ऐसी लिस्ट तैयार कर रही है। जो मतदताओं को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


खेल उद्योग से जुड़े उत्पादों पर 5 प्रतिशत रहे जीएसटी
मेरठ। स्पोर्ट्स गुड्स एवं खेल खिलौना प्रमोशन काउंसिल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि खेल उद्योग को दीपावली उपहार देने की सरकार तैयारी कर रही है। ऐसे में खेल उद्योग से जुड़े लकड़ी उत्पाद पर 18 प्रतिशत, पीयू कोटेड फेबरिक पर 18 प्रतिशत, फिनिश्ड लेदर पर 12 प्रतिशत, सिंथेटिक रबर पर 18 प्रतिशत, रबर केमिकल पर 18 प्रतिशत, एमएस बार पर 18 प्रतिशत और अल्यूमीनियम पाइप पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी है। ऐसे में जरूरी है कि खेल उद्योग में प्रयोग होने वाले सभी कच्चे माल पर 5 प्रतिशत जीएसटी किया जाए। इससे खेल उद्योग एक नई ऊचाई प्राप्त करेगा। इस निर्णय से 2036 में होने वाले ओलंपिक में देश को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

--
गंगा एक्सप्रेस वे पर बनेगा लोजिस्टिक पार्क
मेरठ। मेरठ इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट फोर के द्वारा गढ़ रोड होटल हारमनी में बैठक हुई। इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर उद्योग विकसित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेरठ के उद्यमियों से भी सुझाव मांगे गए। एसोसिएशन से जुड़े रविंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए। ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े अशोक सचदेवा सहित एसपी गुप्ता, गिरीश कुमार, अजय मित्तल, अतुल जैन, गिरीश मोहन गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के शर्मा नगर ने किए 16 नेत्रदान
मेरठ। शर्मा नगर निवासी पुष्पा सबरवाल का 22 अगस्त को देहांत हुआ। परिवार की सहमति से नेत्रदान किया गया। भीषण लाल शर्मा ने बताया कि सिर्फ विक्टोरिया पार्क के पास छोटी सी कॉलोनी शर्मा नगर के लोगों ने अब तक 16 नेत्रदान किए हैं। इस अनुष्ठान में पति चंद्रप्रकाश सबरवाल, अंकुश, दीक्षा, धर्मेंद्र, गोपाल, सुरेंद्र, हार्दिक, यश, मनीष, हर्षित सहित मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हवन के साथ शिव महापुराण कथा का समापन
मेरठ। शास्त्रीनगर एक ब्लॉक स्थित शिव पार्वती मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन हवन के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य मोहन गिरी ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा में भोले नाथ की महिमा का गुणगान किया गया। कथा के बाद आयोजित हवन में मुख्य यजमान भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिसोदिया, सुनील भराला, नीरज, ममता रतनम, राकेश कुमार, विक्की आदि रहे।


कायस्थ सभा ने मनाई हरियाली तीज
मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और सहयोगी संस्थाओं का तीज उत्सव संयुक्त कार्यक्रम बच्चा पार्क आईएमए भवन में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन डॉ. प्रीति सिन्हा, डॉ. अगिमा सक्सेना, डॉ. सीमा सक्सेना, अनुपमा भटनागर ने किया। गणेश वंदना के बाद स्वागत गायन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन अर्चना जोहरी ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में तेजभान सक्सेना, एके जौहरी, प्रमोद जोहरी, एन सक्सेना, प्रमोद जौहरी, दिनेश सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed