{"_id":"6adf55df7fab7e379909b331","slug":"members-of-the-community-should-take-care-of-ancient-jain-temples-saurabh-sagar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1340032-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन जैन मंदिरों की देखभाल करें समाज के लोग : सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन जैन मंदिरों की देखभाल करें समाज के लोग : सौरभ सागर
विज्ञापन
शुभ अवसरों पर परिवार के साथ पुराने मंदिरों में दर्शन कर जरूरतमंदों की सेवा करने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी क्षेत्र समिति के तत्वावधान में सोमवार को सौरभ सागर महाराज का असौड़ा हाउस स्थित जैन मंदिर से विहार के बाद फूलबाग कॉलोनी स्थित जैन अतिथि भवन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। चित्र अनावरण के लिए अतुल जैन और मनोज जैन तथा दीप प्रज्ज्वलन के लिए समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन और मयंक जैन को आमंत्रित किया गया। सभी को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रवचन में सौरभ सागर महाराज ने कहा कि जैन समाज के कई लोग गांवों से शहरों में आकर बस गए हैं। शहरों में नए मंदिरों का निर्माण होने से लोग वहां दर्शन करने लगे हैं। गांवों के प्राचीन मंदिरों की देखभाल कम हो गई है। समाज के लोगों को चाहिए कि वे जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों पर परिवार के साथ अपने गांव के पुराने मंदिरों में दर्शन करने जाएं। साथ ही वहां जरूरतमंदों और दुखियों की सहायता भी करें। यही सच्ची भक्ति है।
विज्ञापन
दोपहर में शंका समाधान कार्यक्रम हुआ। शाम को गुरु भक्ति के दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और भक्ति भाव के साथ महाराज श्री की आरती की। कार्यक्रम में नवीन, हेमंत, अतुल, संजय, कुलभूषण, विनय, प्रदीप, सुनील, विपिन, मयंक, संजीव, जिनेंद्र, विनोद, अनुज, अन्वीक्ष, आशा, उषा, नीलम, शेफाल रहीं।