फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mefical

Meerut News: एसएसपी साहब! ऐसी घटनाएं होंगी तो डॉक्टर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे

Thu, 02 Nov 2023 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
mefical
फोटो
विज्ञापन


एसएसपी साहब! ऐसी घटनाएं होंगी तो डॉक्टर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे

- पुलिस कप्तान से मिला आईएमए का प्रतिनिधिमंडल, डॉ त्यागी के क्लीनिक पर हुई लूट का जल्द खुलासा करने की मांग

- वारदात को लेकर चिकित्सकों में रोष

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डॉ विकुल त्यागी के क्लीनिक पर हुई लूट मामले में बृहस्पतिवार शाम आईएमए के चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी आवास पर पुलिस कप्तान रोहित सजवाण से मिला। उन्होंने कहा कि एसएसपी साहब! ऐसी घटनाएं होंगी तो डॉक्टर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। हमारे क्लीनिक पर तो कोई भी मरीज़ बनकर आ सकता है और वारदात कर सकता है। चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने इस घटना का जल्द खुलासा करने और डॉ त्यागी को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की।
चिकित्सकों के मुताबिक एसएसपी ने उनसे कहा कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। डॉ त्यागी को सुरक्षा दे दी गई है। चिकित्सकों की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर है। एसएसपी से मिलने से पहले आईएमए हॉल में चिकित्सकों ने इस संबन्ध में बैठक की। चिकित्सकों में घटना को लेकर रोष है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी है।
विज्ञापन

एसएसपी से मिलने वालों में आईएमए सचिव डॉ आलोक अग्रवाल, नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, डॉ वीरोत्तम तोमर, डॉ मेधावी तोमर, डॉ मनीषा त्यागी, डॉ जेवी चिकारा, देख, मीनल गर्ग, डॉ ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ शिशिर जैन और डॉ विकुल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed