{"_id":"69bebd81423a9f16230d5cb7","slug":"meeruts-srishti-pal-wins-in-sub-junior-wushu-meerut-news-c-14-mrt1067-1138951-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सब जूनियर वुशू में मेरठ की सृष्टि पाल जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सब जूनियर वुशू में मेरठ की सृष्टि पाल जीती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खेलो इंडिया महिला वुशू सिटी लीग का आयोजन ऊधम सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें शामली सहित अन्य जिलों की 130 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में शिखा गाजियाबाद, सीनियर वर्ग में ऋचा शर्मा अलीगढ़ व सब-जूनियर वर्ग में सृष्टि पाल मेरठ विजेता बनीं।
सब जूनियर वर्ग में सृष्टि पाल मेरठ, अपूर्वा राठी व धानी गौतम बुद्धनगर विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में शिखा गाजियाबाद, प्रज्ञा सहारनपुर, ख्याति मेरठ विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में ऋचा शर्मा अलीगढ़, सिया गौतम बुद्धनगर मेघा मेरठ विजेता बनीं। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला खेल अधिकारी अश्वनी त्यागी और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरबीर मलिक ने की। उन्होंने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विपिन, शोनवीर सिंह, नेहा कश्यप, कपिल चौधरी, गौरव सोलंकी सहित अन्य का सहयोग रहा।