{"_id":"67e1b6b1b5d61e9a5302b132","slug":"meeruts-in-charge-and-livestock-minister-did-a-surprise-inspection-of-the-development-block-kithor-news-c-73-1-smrt1029-103846-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के प्रभारी व पशुधन मंत्री ने विकासखंड का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के प्रभारी व पशुधन मंत्री ने विकासखंड का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ के प्रभारी एवं पशुधन मंत्री प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास खंड खरखौदा का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की, जिसमें कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा के साथ विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया।
विकासखंड खरखौदा पहुंचे मेरठ के प्रभारी मंत्री एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसडीएम किशोर कंडारकर से क्षेत्र की सरकारी जमीन कब्जामुक्त करने व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उक्त भूमि पर हरा चारा पैदा करने के भी निर्देश दिए, जिससे आश्रय स्थल में रहने वाले गोवंश को हरा चारा आसानी से मिल सके। खंड विकास अधिकारी ब्रिजेश सिंह से विकास कार्यों, खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र सिंह से शिक्षा, सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रफुल्ल वर्मा से स्वास्थ्य, डाॅ. विरेंद्र कुमार से पशुपालन और सीडीपीओ शीतल गुप्ता से पोषण मिशन के संबंध में समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, डीडीओ अंबरीश शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संदीप शर्मा, एडीओ पंचायत मनोज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, जितेंद्र कैली, अमित भड़ाना, आशीष लोहिया, अजय त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
किसानों की कृषि भूमि का बढ़ाया जाए मुआवजा
इस दौरान सहकारी उपभोक्ता संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी सहित कई लोगों ने प्रभारी मंत्री से मांग करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के विरोध में किसान छतरी मोड पर 141 दिन से लगातार धरने पर बैठे हैं। कृषि भूमि का जो मूल्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है, वह बहुत कम है। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी सहित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।