{"_id":"69d40c81b1e7cd309b0c314c","slug":"meeruts-daughters-dominate-agra-tanusha-becomes-the-strongest-girl-meerut-news-c-72-1-mct1009-151392-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की बेटियों का आगरा में दबदबा, तनुषा बनीं स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की बेटियों का आगरा में दबदबा, तनुषा बनीं स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल
विज्ञापन
मेरठ। आगरा में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में मेरठ की बेटियों का दबदबा रहा। सब-जूनियर वर्ग में तनुषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल का खिताब अपने नाम किया।
52 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए तनुषा ने कुल 275 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्क्वाट में 95 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 110 किलोग्राम और बेंच प्रेस में 70 किलोग्राम भार उठाया। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता की स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल चुना गया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर मेरठ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव सत्यप्रकाश राघव, राजेंद्र सिंह, धीरज सिंह और पवन भार्गव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
महिला वर्ग के अन्य पदक विजेता
झिलमिल (47 किग्रा भार वर्ग): स्क्वाट (70 किग्रा), बेंच प्रेस (47.5 किग्रा) और डेडलिफ्ट (95 किग्रा) के साथ 212.5 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
प्रत्युषा (63 किग्रा भार वर्ग): स्क्वाट (100 किग्रा), बेंच प्रेस (75 किग्रा) और डेडलिफ्ट (122.5 किग्रा) के साथ 297.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
स्नेहलता (69 किग्रा भार वर्ग): स्क्वाट (120 किग्रा), बेंच प्रेस (62.5 किग्रा) और डेडलिफ्ट (130 किग्रा) के साथ 312.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
पलक (जूनियर वर्ग, 43 किग्रा): कुल 202.5 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता।
चंचल (जूनियर वर्ग, 47 किग्रा): कुल 232.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
मीनू (जूनियर वर्ग, 76 किग्रा): कुल 247.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नेहा (जूनियर वर्ग, 57 किग्रा): 172.5 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में भी रहा दबदबा
सिहान (जूनियर वर्ग): उन्होंने स्क्वाट (230 किग्रा), बेंच प्रेस (160 किग्रा) और डेडलिफ्ट (290 किग्रा) के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
शौर्य चौधरी (105 किग्रा भार वर्ग): शौर्य ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।