फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth died under suspicious circumstances, police removed the dead body from the funeral

Meerut: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने चिता से निकलवाया शव

Sun, 21 May 2023 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 May 2023 01:23 PM IST
सार

शनिवार रात अपनी ससुराल से घर पहुंचा था युवक, रविवार सुबह कमरे में मृत मिला था। पत्नी ने युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 

विज्ञापन
Meerut: Youth died under suspicious circumstances, police removed the dead body from the funeral
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के राजीव गांधी नगर के रहने वाले विवेक (35) उर्फ बंटी की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे। तभी मायके से उसकी पत्नी पहुंची, जिसने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिता से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


राजीव गांधी नगर निवासी विवेक उर्फ बंटी के ससुराल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में है। शनिवार रात वह अपनी ससुराल से आया था, जबकि उसकी पत्नी वही रुक गयी थी। रविवार सुबह विवेक का शव कमरे में पड़ा मिला। इस पर विवेक के पिता भाई व अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विवेक की पत्नी को फोन पर बताया कि उसकी मौत हो गई है। इसके तुरंत बाद में शव को सूरजकुंड में ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान विवेक की पत्नी पुलिस के पास पहुंची, जिसने बताया कि विवेक के परिजनों ने ही साजिश के तहत उसकी हत्या की है।

जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया और मेडिकल थाना पुलिस सूरजकुंड पहुंचे। पुलिस ने अंतिम संस्कार होने से पहले ही शव को चिता से बाहर निकलवाया। 

सीओ सिविल लाइन का कहना है कि इस मामले में मृतक की पत्नी की तरफ से शिकायत दी जा रही है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed