फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut youth are best in cricket

मेरठ की प्रतिभाओं ने जीता दिल : राजीव शुक्ला

Sun, 08 Dec 2019 03:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
meerut youth are best in cricket
भामाशाह स्टेडियम में पहुंचे राजीव शुक्ला।
मेरठ।
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया के कप्तान बने मेरठ के प्रियम गर्ग की सफलता से पूर्व आईपीएल चेयरमैन और यूपीसीए निदेशक राजीव शुक्ला गदगद दिखे। उन्होंने शनिवार को भामाशाह पार्क में रणजी मैच की तैयारी देखी। साथ ही कहा कि मेरठ की प्रतिभाओं ने दिल जीत लिया है। यहां के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
नौ दिसंबर से शुरू होने वाले रणजी मैच से पहले भामाशाह पार्क में हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को यहां यूपीसीए निदेशक राजीव शुक्ला पहुंचे। उन्होंने 10 से 15 मिनट तक खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने मैदान की तारीफ करते हुए अन्य मैच दिलाने का आश्वासन दिया। कहा यूपी से निकल रहीं क्रिकेट प्रतिभाओं ने अलग पहचान बनाई है। इसमें मेरठ, कानपुर, नोएडा व गाजियाबाद से ज्यादा युवा हैं। उन्होंने पहला नंबर मेरठ को दिया। कहा कि मेरठ का खेल से पुराना नाता है। चाहे वो खेल उद्योग हो या खिलाड़ी। क्रिकेट को भी मेरठ ने बहुत कुछ दिया है। मेरठ के प्रियम गर्ग को कप्तान बनाने, तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम में शामिल करने पर उन्होंने खुशी जताई। इस मौके पर यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन से अकरम सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी टीम के साथ अनुभवी कोच सुनील जोशी
राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी टीम के पास सुनील जोशी जैसे दिग्गज कोच हैं। उन्होंने बांग्लादेश जैसी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी टीम से लड़ना सिखाया है। वो आज रणजी मैचों में यूपी टीम के कोच के रूप में साथ हैं। यूपी टीम के खिलाड़ियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में यूपी की टीम के पक्ष में
आईपीएल में यूूपी की टीम शामिल न होने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि वो यूपी टीम के शामिल होने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल में हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चेन्नई, कोलकाता की टीमें हिस्सा लेती हैं। जबकि देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य यूपी की टीम आईपीएल में नहीं है। ऐसे में यूपी के फैंस की नाराजगी जायज है। कहा कि 2008 से लगातार वो आईपीएल नीलामी में यूपी टीम को शामिल कर रहे हैं। पहली नीलामी में रिलायंस यूपी की फ्रेंचाइजी लेने के मूड में था, लेकिन बाद में उसने मुंबई टीम की फ्रेंचाइजी ले ली। भवष्यि में आईपीएल में यूपी टीम को शामिल करने का प्रयास जारी रहेगा।

देश में महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल
महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के सवाल पर बतौर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। जीडीपी भी लगातार गिर रही है। केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विफल नजर आ रही है। सरकार सभी मुद्दों पर घिरती नजर आ रही है। देश को फिर से मजबूत स्थिति में लाना वर्तमान सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed