{"_id":"6759c5e1102f2b5010040897","slug":"meerut-yeti-narasimhanand-said-government-should-send-army-for-making-a-separate-country-for-hindus-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: यति नरसिंहानंद बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए अलग देश बनवाएं, इसके लिए सेना भेजे भारत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यति नरसिंहानंद बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए अलग देश बनवाएं, इसके लिए सेना भेजे भारत की सरकार
Wed, 11 Dec 2024 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:33 PM IST
सार
यति नरसिंहानंद ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए भारतीय आर्मी को वहां भेजना चाहिए। ये हमले किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे यति नरसिंहानंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए अलग देश बनवाना चाहिए। इसके लिए वहां भारतीय सेना भेजी जाए।
विज्ञापन
मेरठ में यति नरसिंहानंद।
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड स्थित श्रद्धापुरी सेक्टर-तीन स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बुधवार को यति नरसिंहानंद ने मत्था टेका। यति नरसिंहानंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारतीय आर्मी को वहां भेजना चाहिए। बांग्लादेश व पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 19 नवंबर से तीन दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों लोग भाग लेंगे। धर्म संसद में पूरे विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सचिन सिरोही, पुनीत रस्तोगी, पुष्पेंद्र भार्गव, प्रशांत प्रताप शाही, चहन सिंह बालियान, बालकिशन राय, योगेंद्र योगी, गोपाल बंशीवाल, ठाकुर ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।