{"_id":"61ff63c389a77455a32d5896","slug":"meerut-woman-sexually-assaulted-in-the-name-of-love-marriage-after-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म, दूसरे समुदाय का आरोपी युवक किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म, दूसरे समुदाय का आरोपी युवक किया गिरफ्तार
Sun, 06 Feb 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:29 AM IST
सार
आरोप है कि एक बार आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में नाम और धर्म बदलकर पहले फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फिर प्रेम जाल में फंसाकर एक युवती से एक साल तक दुष्कर्म किया गया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। अब युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोेपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
संभल के खिरनी मोहिउद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी अफजल परतापुर क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि उसने खुद को हिंदू दर्शाते हुए फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दोस्त बनाया। बाद में उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022 : कल बिजनौर में जनसभा करेंगे पीएम मोदी, तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
आरोप है कि एक बार आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के मुताबिक आरोपी युवक ने उसे धमकी दी और ब्लैकमेल कर एक साल तक दुष्कर्म किया।
युवती ने परेशान होकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने लेकर आई। शनिवार को पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया।