फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Falls Ill After Visiting Lover’s House for Settlement, Alleges His Family Poisoned Her

Meerut: प्रेमी के घर समझौते के लिए गई युवती की हालत बिगड़ी, जहर देने का आरोप; दो हिरासत में लिए

Sun, 26 Jul 2026 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

मेरठ के मुंडाली क्षेत्र में प्रेमी के घर समझौते के लिए गई हापुड़ निवासी 19 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। युवती ने प्रेमी के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut: Woman Falls Ill After Visiting Lover’s House for Settlement, Alleges His Family Poisoned Her
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी में शनिवार दोपहर हापुड़ निवासी 19 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवती ने प्रेमी के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


समझौते के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी युवती
पुलिस के अनुसार, हापुड़ जिले की अनुसूचित जाति की युवती का गांव जिसोरी निवासी लव अधाना से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लव अधाना पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि लव अधाना के परिजन अलग जाति में शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


शनिवार को युवती लव अधाना के घर पहुंची थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह तड़पने लगी। ग्रामीणों ने मुंडाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को किठौर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: सुशील मूछ गैंग के शूटर का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी विकुल ढेर; हत्या-रंगदारी समेत 36 मुकदमे थे दर्ज

पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि उसे लव अधाना के परिजनों ने फैसले के लिए घर बुलाया था। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती को फैसले के बहाने आरोपी लव अधाना के परिजनों ने बुलाया था। मौके पर कहासुनी के दौरान जहरीला पदार्थ देने का आरोप सामने आया है। युवती की तहरीर पर नामजद आरोपी गजन अधाना और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

एक सप्ताह पहले जेल भेजा गया था लव
पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर हापुड़ पुलिस ने लव अधाना को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में करीब एक सप्ताह पहले जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि लव के जेल जाने के बाद भी युवती उसके संपर्क में थी और जेल में उससे मिलकर भी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed