फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from fan, report filed against five including husband

मेरठ: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पंखे से लटका मिला शव, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Dec 2021 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Dec 2021 02:29 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था। विवाहिता के भाई ने बहन की पीटपीटकर हत्या के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from fan, report filed against five including husband
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा की गोल्ड कोस्ट कॉलोनी में महिला का शव पंखे से लटका मिला था, जिसकी सूचना परेशान कंकरखेड़ा पुलिस को दी। घटना के बाद से पति समेत परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए थे। इस मामले में महिला के भाई ने पति समेत पांच के खिलाफ कंकरखेड़ा में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हरियाणा के सैनिक कालोनी पलवल निवासी मनीषा (30) साल पुत्री  सूरज सिंह फोगाट की शादी 2013 में मेरठ के रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट कालोनी निवासी रवि चौधरी से हुई थी। महिला का पति रवि प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। महिला के भाई सन्नी का कहना है की शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


भी पढ़ें: रक्षामंत्रालय ने 84 साल पुराना नियम बदला: अब लीज पर इस्तेमाल की जा सकेगी कैंट की खाली कृषि भूमि, उगाई जा सकेगी फसल 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उसके बाद भी पति, सास, ससुर व देवर दहेज की मांग करते थे। शादी के दो साल बाद पांच लाख रुपये दहेज दिया। लेकिन उसके बाद भी ससुरालिए नहीं माने। मंगलवा रात 9 बजे महिला के मायके पक्ष को बताया की महिला की मौत हो गई। पुलिस जब पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था, शरीर पर चोट के निशान मिले।

 

आठ साल में पांच बार दिए 12 लाख रुपये
महिला के भाई ने आरोप लगाया कि मनीषा की शादी के बाद आठ साल में पांच बार दहेज में 12 लाख रुपये दे चुके हैं। मनीषा का बेटे विहान के जन्मदिन पर भी दहेज मांगा जाता। शादी के दो साल बाद पांच लाख, उसके बाद दो दो लाख रुपये दो बार दिए।

पांच माह पहले 75 हजार रुपये दिए। उसके बाद भी पति व अन्य ससुरालिये दहेज के लिए बंधक बनाकर मारपीट करते थे।महिला के भाई सन्नी फोगाट ने कहा की बुधवार रात को महिला के पति रवि ने कॉल करके कहा की मनीषा की मौत हो गई। उसके शव को आकर ले जाना। जिसके बाद महिला के मायके पक्ष हरियाणा से मेरठ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed