{"_id":"615bf4a48ebc3e222b44e4b5","slug":"meerut-woman-body-found-in-bhavanpur-police-station-area-doubt-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Tue, 05 Oct 2021 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 PM IST
सार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या कर शव को यहां फेंकने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या कर शव को यहां फेंकने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूूपी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मेरठ दौरा रद्द, 30 करोड़ के भवनों का ऑनलाइन करेंगी लोकार्पण
विज्ञापन