फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman body found hanging, married one and a half years ago

Meerut: कमरे में फंदे पर लटका मिला सफाई कर्मचारी की पत्नी का शव, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

Wed, 29 May 2024 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2024 02:57 PM IST
सार

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में घंटाघर के निकट वाल्मीकि बस्ती में सफाई कर्मचारी की पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Meerut: Woman body found hanging, married one and a half years ago
मृतका बरखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में घंटाघर के निकट वाल्मीकि बस्ती में सफाई कर्मचारी की पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन

 

घंटाघर के निकट वाल्मीकि बस्ती निवासी निखिल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। करीब डेढ़ वर्ष उसकी शादी खतौली निवासी बरखा(23) के साथ हुई थी। मंगलवार रात बरखा का शव कमरें में फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास की बात: मेरठ में बनेगी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मेडा ने खर्च किए 7.17 करोड़ रुपये, बैनामे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे पर फांसी लगा ली।

सूचना मिलने पर बरखा के पिता बिजेंद्र, मां राजेश देवी, भाई दीपक समेत परिजन भी आ गए। उन्होंने बरखा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।
 

आरोप है कि बरखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता थो। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed