फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife of a constable posted in CO office died after falling from the second floor

Meerut: सीओ ऑफिस में तैनात सिपाही की पत्नी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 19 May 2024 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 12:31 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में सीओ ऑफिस में तैनात सिपाही की पत्नी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Wife of a constable posted in CO office died after falling from the second floor
अस्पताल में फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना नगर की अशोक विहार कालोनी में किराए के मकान में रह रहे सीओ पेशी में तैनात सिपाही की पत्नी रविवार सुबह 4 बजे के आसपास मकान की छत से गिर गई। गंभीर हालत में लगभग सुबह साढ़े चार बजे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत षोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ सौरभ सिंह व थाना प्रभारी समेत स्टाफ सीएचसी पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने सीएचसी व आवास पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सूचना पर मृतका के स्वजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन

मवाना सीओ पेशी में तैनात सिपाही निवासी उमरी कला थाना रामपुर मनिहार नगर की अशोक विहार कालोनी में अनिल कुमार के मकान में पत्नी प्रियंका (30) व दो बच्चों के साथ दो मंजिले पर किराए पर रहते हैं।

रविवार सुबह लगभग तीन बजे प्रियंका मकान की छत से गिर गई। गंभीर घायल महिला को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सौरभ सिंह व स्टाफ भी सीएचसी पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने पहले सीएचसी व उसके बाद अशोक विहार कालोनी में घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार थी मृतका 
सरसावा-अंबाला रोड निवासी मृतका प्रियंका की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके दो बच्चे पुत्री(6) व बेटा(4) है। प्रियंका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका चिकित्सक द्वारा इलाज चल रहा था। 

2022 से मवाना में तैनात है पति सनी 
सीओ पेशी में तैनात सनी के बेच के साथी सिपाही अनुज ने बताया कि सनी की नियुक्ति 2016 में हुई थी तथा वर्ष 2022 में वह मवाना सीओ पेशी में तैनात है। पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने के चलते सनी की सास भी प्रियंका के साथ ही रह रही थी। सनी तीन दिन की छुट्टी लेकर पत्नी को अपने गांव व मायके मिलाने ले जाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed