फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife along with her lover got BSF jawan Nain Singh murdered, gave betel nut by selling jewellery.

Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी

Fri, 03 Apr 2026 03:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 03:05 PM IST
सार

Nain Singh murder case revealed: धनपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Wife along with her lover got BSF jawan Nain Singh murdered, gave betel nut by selling jewellery.
गिरफ्तार पांचों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Meerut crime news: गांव धनपुर में नैन सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पति के मौसेरे भाई गुलशन के साथ उसके संबंध हो गए थे, जिसका नैन सिंह को पता चल गया था। इसी के चलते नैन सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मरवा डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


 

इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। बताया कि बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल का नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते नैन सिंह की हत्या की गई। कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी गुलशन, राहुल उर्फ पवन, गुड्डू, मोंटू व कोमल को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया। खुलासा करने वाली टीम में इंचौली थाने के एसएसआई वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, स्वाट प्रभारी निरीक्षक शैलेश तोमर, उप निरीक्षक हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: दिल्ली रोड पर दो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम कर्मचारी को पीटा, हंगामा होने पर भागे, कार्रवाई की मांग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed