{"_id":"673222221e5e9502c902c08a","slug":"meerut-when-wife-did-not-cook-the-food-of-his-choice-the-young-man-stabbed-his-with-a-knife-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पत्नी ने पसंद का खाना नहीं बनाया, तो युवक ने अपने गले पर मारा चाकू, हुआ ये हाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पत्नी ने पसंद का खाना नहीं बनाया, तो युवक ने अपने गले पर मारा चाकू, हुआ ये हाल...
Mon, 11 Nov 2024 08:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:56 PM IST
सार
बेरोजगार युवक ने होटल जाकर खाना खाने के लिए पत्नी से 100 रुपये मांगे, तो उसने मना कर दिया। वह इतना व्यथित हो गया कि अपनी जान देने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पत्नी ने पसंद का खाना नहीं बनाया, तो पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने गले पर वार कर जान देने की कोशिश की। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मवाना के गांव कूडी कमालपुर में सावन का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। कई बार कहने के बाद भी पत्नी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सावन ने कहा कि वह बाहर होटल पर खाना खाएगा। बेरोजगार सावन के पास रुपये नहीं थे। पत्नी से 100 रुपये मांगे तो उसने झिड़क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई घंटे तक चल जिरह और कहासुनी से सावन इतना व्यथित हो गया, कि उसने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर अपने गले पर चला दिया। चाकू में धार कम थी, इसलिए गला नहीं कटा, लेकिन जख्म होने से खून बहने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया, तो अन्य परिजन दौड़े-दौड़े आए।
इसके बाद सावन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां उसकी हालत खतरे से बाहर थी। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था। थाने में कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।
इसके बाद सावन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां उसकी हालत खतरे से बाहर थी। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था। थाने में कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।